kismis bhigo kar khane ke fayde | 15 किशमिश भिगोकर खाने के फायदे
किशमिश या अन्य ड्राई फ्रूटों का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश सदियों से हमारे घरों में व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है।
इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। भारतीय बाजार में अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले किशमिश काफी सस्ती भी है।
दोस्तों, आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को जरुर देखा होगा कि वो कई सारे खाद्य पदार्थों जैसे बादाम, चने, अखरोट और छुआरे आदि को भिगोकर खाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी ये जाने की कोशिश की है कि आखिर भिगोकर कोई भी चीज खाने से क्या होता है? वैसे तो, आपने आज तक सिर्फ बादाम या अखरोट ही भिगोकर खाए होंगे। लेकिन किशमिश को भिगोकर खाने के बारे में शायद ही कभी सोचा हो।
कई लोग किशमिश को सुबह उठकर सीधे खाली पेट भी खाना पसंद करते हैं, लेकिन सभी को यह अकसर सलाह दी जाती है कि किशमिश को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए।
आप किशमिश को सुबह भिगोकर शाम को भी खा सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि यदि रात में किशमिश को पानी में भिगोकर रख दिया जाए, फिर सुबह उठकर इनका सेवन किया जाए तो इससे सेहत को अधिक लाभ मिल सकते हैं।
लेकिन, बहुत कम लोग ही इसके फायदों को दोगुना करने की यह तरकीब जानते हैं। दरअसल, कुछ ऐसी चीजें हैं जैसे बादाम, किशमिश, और चने आदि जिसको भिगोकर खाने से उनके पोषक तत्व और भी अधिक बढ़ जाते हैं।
तो दोस्तों, अगर आप भी किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन भिगोकर करना होगा। आज हम आपको बताते हैं कि किशमिश को भिगोकर क्यों खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए?
ऐसे करें भीगी हुई किशमिश का सेवन

किशमिश को भिगोकर खाने से इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व बेहतर हो जाते हैं। इसलिए आप रोजाना रात को 20 से 30 किशमिश को लें और उसे दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
इसके बाद कटोरी में किशमिश डालकर उसमें 1 गिलास पानी मिलाकर इसे ढक दें। आपको बता दें कि जब आप इन्हें भिगो कर रखते हैं तो इसके ऊपर का छिलका हल्का उतर जाता है और इन्हें सीधा सेवन करने से किशमिश के अंदर मौजूद विटामिन और मिनरल्स सीधा आपके शरीर में पहुंच जाते हैं।
इसके अलावा, भिगोकर रखने से किशमिश के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और भी अधिक बढ़ जाते हैं। सुबह सबसे पहले किशमिश का पानी पीएं, फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका पानी भी सेहत को अत्यधिक लाभ देता है।
15 भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे | kismis bhigo kar khane ke fayde

1):- पाचन शक्ति बढ़ाए
ऐसे लोग जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है, उनके लिए भीगी हुई किशमिश बेहद फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश के अंदर बढ़िया फाइबर पाया जाता है जो भिगोने के बाद ज्यादा प्रभावी हो जाता है।
ऐसे में जब आप किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को स्वस्थ कर देती है। इसके अलावा, यह आपको कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकती है।
2):- एनीमिया से बचाए
एनीमिया के कारण शरीर में खून बनने की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है। इससे बचे रहने के लिए शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है।
क्योंकि आयरन के जरिए रेड ब्लड सेल्स (खून) का निर्माण होता है, ऐसे में आप भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
इसके अलावा, जब आप इन्हें भिगोते हैं तो इससे नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ जाती है। जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है।
3):- इम्यून सिस्टम बेहतर करे
बदलते मौसम की मार झेलने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण होता है उनका कमजोर इम्यून सिस्टम।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप भीगी हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, भीगी हुई किशमिश के अंदर पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी मौजूद होती है।
इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। यही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं। इसके अलावा इसके अंदर बायोफ्लेवनोएड्स भी होते हैं जो आपको इंफेक्शन से बचा कर रखते हैं।
भीगी हुई किशमिश में विटामिन्स, मिनरल्स की प्रचुर मात्रा होने के कारण यदि आप रोजाना पानी में भिगोए हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही आप संक्रमण, के खतरे से भी बच सकते हैं।
4):- करे ऊर्जा का संचार
किशमिश के अंदर नेचुरल शुगर होती है, जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। इसके अलावा किशमिश के अंदर अत्यधिक मात्रा में अमीनो एसिड होता है, जो उच्च तीव्रता वाली कसरत के बाद आपके मसल्स को जल्दी रिकवर करने में सहायता प्रदान करते हैं।
अगर आप स्पोर्ट्स से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो किशमिश को भिगोकर खाइए, जिससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। (किसमिस भिगोकर खाने के फायदे)
5):- नींद की समस्या में फायदेमंद
किशमिश का यह एक ऐसा फायदा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे नींद ना आने की समस्या है, तो उसके लिए भीगी हुई किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है।
किशमिश के अंदर मौजूद पोषक तत्व आपको बेहतर नींद दिलाने के काम भी आ सकते हैं। Bheege hue kismis khane ke fayde
6):- बॉडी को डिटॉक्स करती है
अगर आप रातभर किशमिश को पानी में भिगोकर रख देंगे, फिर सुबह इसका सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी।
इससे शरीर में जमा सभी टॉक्सिंस या विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं, भीगी हुई किशमिश और इसका पानी पीने से लिवर भी डिटॉक्स होता है और इसका असर आपके पूरे शरीर पर देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा, इसका पानी आपके लिवर की क्रियाओं में सुधार करता है। साथ ही, इससे आपका खून भी साफ होता है। Kismish khane ke fayde in hindi
7):- एसिडिटी से राहत दिलाए
वैसे तो किशमिश की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए जब आप किशमिश को सीधे तौर पर खा लेते हैं, तो इससे आपको सीने या पेट में जलन महसूस हो सकती है।
लेकिन यदि आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोएंगे और उसके बाद खाएंगे, तो इससे आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
क्योंकि किशमिश को पानी में भिगोकर रखने से उसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भिगोए हुए किशमिश खाने से एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है। Kismis ko bhigo kar khane ke fayde
8):- दांत और हड्डियों के लिए
जैसा आप सबको पता होगा कि, दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
ऐसे में भीगी हुई किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि केवल 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो आपके दांतो और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं। Bhiga hua kismis khane ke fayde
9):- हृदय के लिए फायदेमंद
आप सभी को हमने बताया कि किशमिश ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करता है और यह खून साफ करने का बेहतरीन कार्य भी करता है।
इसके अलावा किशमिश के अंदर फाइबर और बहुत से विटामिन मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से यह आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचाते हैं। Kismish khane ke fayde in hindi
10):- ब्लड प्रेशर संतुलित करें
भीगी हुई किशमिश के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटैसियम होने के कारण, यह शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है। इसके जरिए, आपका ब्लड प्रेशर संतुलित बनाए रखना आसान हो जाता है। Kismis khane ke fayde in hindi
11):- पोषक तत्वों का खजाना
किशमिश पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
ऐसे में अगर आप रोजाना पानी में भीगी हुई किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसके साथ ही आप संक्रमण, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचे रह सकते हैं। Kishmish bhigo kar khane ke fayde
12):- आयरन का भंडार
किशमिश आयरन का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए, अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आप किशमिश को पानी में भिगोकर रातभर रख सकते हैं और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।
रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा। इससे खून की कमी भी दूर होगी, साथ ही अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो, इसके लक्षणों में भी कमी (soaked raisins benefits in hindi) नजर आएगी।
13):- हड्डियां मजबूत बनाए
Kismis bhigo kar khane ke fayde
किशमिश में बोरॉन पाया जाता है। इसके अलावा किशमिश कैल्शियम का भी बढ़िया सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना भीगी हुई किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएंगी।
साथ ही हड्डियां का विकास भी तेजी से होगा। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए किशमिश को काफी लाभकारी माना जाता है।
14):- फ्री रेडिकल्स से बचाए
किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों का भंडार है। ऐसे में रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बच सकता है।
किशमिश खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है, साथ ही कैंसर से भी बचाव में मदद मिलती है। फ्री रेडिकल्स स्किन को भी खराब कर सकते हैं, ऐसे में भीगी हुई किशमिश खाने से स्किन की कंडीशन में सुधार किया जा (kismis khane se kya hota hai) सकता है। Bhigi hui kishmish khane ke fayde
15):- बालों के लिए फायदेमंद
Kismis bhigo kar khane ke fayde
भीगी हुई किशमिश में भरपूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं और उनकी सुंदरता को बढ़ावा देते हैं। Kismis pani me bhigo kar khane ke fayde
समापन

Kismis Soaked in Water Overnight Benefits in Hindi
किशमिश भिगो कर खाने के फायदे वाकई महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ध्यान दें कि इसे मात्र मितव्ययी रुप से सेवन करना चाहिए। अधिकतम फायदा पाने के लिए, आपको अपने आहार में इसे शामिल करना चाहिए, लेकिन मात्रा में सावधानी बरतना जरूरी है।
आपके स्वास्थ्य के लिए किशमिश भिगो कर खाना एक अच्छा और स्वादिष्ट तरीका हो सकता है, जो आपके दिन को आवश्यक पोषण से भर देता है और आपको स्वस्थ और सकारात्मक ढंग से जीने में मदद करता है।
नोट- ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया आपको केवल ऑर्गेनिक (जैविक) किशमिश के साथ ही करनी है। क्योंकि अन्य किशमिश पर कैमिकल का इस्तेमाल हो सकता है। जिसकी वजह से केवल ऑर्गेनिक किशमिश को ही भिगोकर, उसका पानी पिएं। Kishmish Soaked in Water Overnight Benefits in Hindi